फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जूनियर ट्रैक साइकिलिंग टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास

Fri, 16 Aug 2019 07:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जूनियर ट्रैक साइक्लिंग टीम - फोटो : social Media
विज्ञापन

गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में चल रहे जूनियर ट्रैक साइक्लिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में एसो एल्बेन, रोनाल्डो सिंह और रोजीत सिंह की भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने इतिहास रचा दिया। भारतीय जूनियर टीम ने स्प्रिंट रेस में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व स्तर पर अपना पहला साइकिलिंग में गोल्ड दर्ज किया।

विज्ञापन


भारतीय जूनियर टीम वर्तमान में मलेशिया के बाद विश्व रैंकिंग में नंबर दो पर है। भारतीय दल ने ऑस्ट्रेलिया को 0.056 सेकंड से पीछे कर शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए कुल 44.625 सेकंड लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम, जो पहले दो लैप्स में आगे चल रही थी, वह स्तब्ध रह गई, क्योंकि भारत ने अंतिम लैप को केवल 12.915 सेकंड में पूरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें