फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: भारत ने लहराया तिरंगा, विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में पहली बार जीता रजत पदक

Sun, 03 Oct 2021 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Womens Team Chess Championship: भारतीय टीम फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में पहली बार रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शनिवार को फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहली बार रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम गोल्ड मेडल से चूक गई, उसे फाइनल में रूस के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में रूस ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, यूक्रेन और जॉर्जिया ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने किए। पहला मैच 1.5.-2-5 से गंवाने के बाद भारत को दूसरे मैच में भी 3-1 से हार मिली। बता दें कि भारत का विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में यह पहला पदक है। पहले मैच में डी हरिका ने जीत दर्ज की जबकि दूसरे में हरिका, आर वैशाली दोनों ने अपने से बेहतर रेटिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों से ड्रॉ खेला। वहीं तानिया सचदेव और मैरी अन गोम्स हार गईं।

विज्ञापन

 

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें