फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक एशिया कपः भारत ने तीन स्वर्ण सहित जीते 7 पदक

Sat, 22 Sep 2018 06:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cycling
विज्ञापन

भारत ने पांचवीं ट्रैक एशिया कप साइक्लिंग चैंपियनशिप के पहले दिन तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में मयूरी लुते ने महिलाओं की जूनियर 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


बिलाल अहमद डार ने पुरुषों की जूनियर में 15 किमी प्वाइंट रेस में रजत और वेंकप्पा एस ने कांस्य जीता। महिलाओं की इलीट 500 मीटर टाइम ट्रायल में एम सोनाली चानू ने रजत जीता। पुरुष जूनियर टीम ने स्प्रिंट स्पर्धा में और पुरुष इलीट टीम ने परसूट में स्वर्ण पदक जीते। महिला इलीट टीम स्प्रिंट स्पर्धा में पुरुष इलीट टीम स्प्रिंट स्पर्धा में भी रजत पदक जीते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें