फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय एथलीट पर अपनी मां और पत्नी की हत्या का आरोप, अमेरिका में हुआ गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 09:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत के लिए एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले पूर्व एथलीट इकबाल सिंह को अपनी पत्नी और मां के हत्या के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ने पेनसिलवेनिया के डेलवारे काउंटी के रहने वाले 62 वर्षीय इकबाल सिंह ने रविवार की सुबह पुलिस को फोन किया और अपना अपराध कबूल किया।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस जब न्यूटाउन टाउनशिप में इकबाल के आवास पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ है और उसने खुद को भी चोट पहुंचाई है। घर के अंदर दो महिलाओं के शव पड़े थे। इसमें कहा गया है इकबाल पर सोमवार को हत्या के आरोप तय किए गए और उसे हिरासत में रखा गया है। आरोपों की प्रकृति को देखते हुए उसे जमानत नहीं मिली। उसने अपना पक्ष रखने के लिए किसी वकील की सेवाएं नहीं ली हैं।

इकबाल गोला फेंक के एथलीट थे और उन्होंने 1983 में कुवैत में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। यह उनके खेल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इसके बाद वह अमेरिका जाकर बस गए थे। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार वह टैक्सी कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इकबाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां वह पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें