फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडिया ताइक्वांडो’ ने रेफरी एवं एथलीट आयोग का गठन किया

Mon, 10 Aug 2020 06:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथलीट आयोग 'खिलाड़ियों के सर्वोत्तम हितों की देखभाल करेगा और उनके हर प्रश्न का जवाब देगा।'
विज्ञापन
भारतीय ताइक्वांडो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया ताइक्वांडो (आईटी) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने खिलाड़ियों के कल्याण के लिए रेफरी और एथलीट आयोग की स्थापना की है। देश में ताइक्वांडो का संचालन करने वाली इस संस्था की मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक रेफरी आयोग विश्व ताइक्वांडो (डब्ल्यूटी) के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी नियमों की समझ के साथ निष्पक्ष खेल का पालन करने के लिए रेफरी के प्रशिक्षण पर ध्यान देगा।

विज्ञापन


विज्ञप्ति के मुताबिक आईटी ने परिचालन शुरू करने के लिए विश्व ताइक्वांडो से हरी झंडी प्राप्त कर ली है। विश्व ताइक्वांडो के हाल में जारी आधिकारिक पत्र में महासचिव होस रेफटी ने कहा, '12 मई 2020 को डब्ल्यूटी परिषद की बैठक में, कोविड-19 के बाद भी इंडिया ताइक्वांडो द्वारा की गई प्रगति को देखते हुए पूर्ण सदस्यता बहाल करने के लिए सर्वसम्मति से मंजूरी दी जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें