फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडिया ताइक्वांडो’ ने देश की पहली ऑनलाइन टूर्नामेंट की घोषणा की

Thu, 27 Aug 2020 07:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

'इंडिया ताइक्वांडो' ने बुधवार को घोषणा की कि वह 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक देश की पहली ऑनलाइन राष्ट्रीय ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। प्रत्येक एथलीट को अंतिम समय सीमा से पहले 'डिफेंस एंव एटैक' (रक्षात्मकता और आक्रामकता) की पूमसे की अपनी वीडियो बनाकर भेजनी होगी। इस टूर्नामेंट को विश्व ताइक्वांडो का समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन


विश्व ताइक्वांडो के अध्यक्ष डा चौये ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'मुझे खुशी है कि इंडिया ताइक्वांडो ने भारत में ताइक्वांडो का नया दौर शुरू करने के लिए पहली शुरूआत की।' खिलाड़ियों को सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना होगा और उन्हें किसी भी प्रतिभागी या आयोजन के किसी भी तरह संपर्क में नहीं आना होगा। इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगावंकर ने कहा, 'टूर्नामेंट खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा क्योंकि वे लंबे समय से प्रतिस्पर्धा का इंतजार कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें