फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकुडा गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दौर में अटवाल संयुक्त 44वें स्थान पर पहुंचे

Sun, 02 Aug 2020 06:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अर्जुन अटवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल बाराकुडा गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दौर में शनिवार को तीन बर्डी और दो बोगी से संयुक्त रुप से 44वें स्थान पर पहुंच गए। इस 47 साल के खिलाड़ी ने बर्डी के साथ शुरुआत करने के बाद दो और बर्डी एवं दो बोगी की, जिससे 54 होल के खेल के बाद उनका स्कोर +13 (प्लस 13) हो गया। कोरोना वायरस महामारी के बाद फिर से गोल्फ के शुरू होने के बाद अटवाल का यह तीसरा टूर्नामेंट है और वह तीनों में कट हासिल करने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें