फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी गौरव गिल को मिली बेल, मैक्सपीरियंस रैली के दौरान कार से टकराकर तीन की हुई थी मौत

Thu, 24 Oct 2019 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra XUV300 TVC gaurav Gill
विज्ञापन

भारतीय रैली ड्राईवर और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित गौरव गिल को जोधपुर कोर्ट से बेल मिल गई है। गिल के ऊपर आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दरअसल सितम्बर में इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप के तीसरे राउंड (मैक्सपीरियंस रैली) के दौरान हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जोधपुर में इस रैली की फिनिशिंग लाइन से मात्र 150 मीटर पहले यह दुर्घटना हुई जब भारतीय रैली ड्राइवर अर्जुन अवॉर्डी गौरव गिल की कार से एक मोटरबाइक टकरा गई। रेस से पहले चेतावनी जारी की गई थी कि ट्रैक पर कोई नहीं जाए। दुर्घटना में मारे गए तीनों लोगों ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था और ट्रैक पर पहुंच गए थे। गौरव ने अपनी कार रोकने की कोशिश भी की। हमें दुख है कि दुर्घटना हुई जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना के कारण मैक्सपीरीयंस रैली रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें