प्रवीण कुमार ने बुधवार को वुशु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया। वह वुशु विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। प्रवीण ने यह ऐतिहासिक जीत 48 किग्रा वर्ग में फिलीपींस के रसेल डियाज को हराकर दर्ज की है।
शंघाई में आयोजित 15वीं विश्व वुशू चैंपियनशिप के पुरुषों के सांडा इवेंट में भारतीय ने अपने फिलिपिनो प्रतिद्वंद्वी को 2-1 से पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इससे पहले मंगलवार को सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के खसन इक्रोमोव को 2-0 से हराकर डियाज के साथ शुरुआत की थी।