फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंगः बीएफआई ने कीओलिंपिक क्वॉलिफाइंग इवेंट भारत में कराने की पेशकश

Thu, 23 Jan 2020 08:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने इस साल होने वाले एशियन एंड ओसनियन क्वॉलिफिकेशन इवेंट को देश में आयोजित करने की पेशकश की है। अजय सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की टास्क फोर्स (बॉक्सिंग) चेयरमैन को इसके लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


अजय सिंह ने आईओसी टास्क फोर्स (बॉक्सिंग) चेयरमैन मोरिनारी वाटनाबे को पत्र में लिखा, 'किसी भी कारण से एशियन ऐंड ओसनियन क्वॉलिफिकेशन-2020 इवेंट को किसी और देश में आयोजित किया जाएगा, तो भारत इसे अपनी मेजबानी में आयोजित करना चाहता है।'

टोक्यो में इसी साल होने वाले ओलंपिक गेम्स के बॉक्सिंग और महिला फुटबॉल क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट का आयोजन वुहान से बाहर कराया जाएगा। चीनी शहर वुहान इस समय वायरस के हमले से परेशान है, इसी वजह से आयोजन समिति ने इन दोनों टूर्नामेंट्स का आयोजन चीन से बाहर कराने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें