फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट: बोगानोविच ने विसाख को हराया, शीर्ष पर पहुंचे

Thu, 23 Jan 2020 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन के स्टानिस्लाव बोगदानोविच ने गुरूवार को 12वें चेन्नई ओपन अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में भारत के एन आर विसाख को हराकर सात अंक से एकल बढ़त बना ली। चेन्नई के जीएम एम आर वेंकटेश (6.5 अंक) आठ अन्य के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं जिसमें शीर्ष वरीय रूस के पावेल पोंक्रातोव भी शामिल हैं। जोस एडुआर्डो, मार्टिनेज एलकांटारा (पेरू), रूस के सरगेई युदिन, इवान रोजुम और एलेक्से गोगानोव, एलेकसेज एलेकसांद्रोव और किरिल स्टुपाक (दोनों बेलारूस के) और भारत के जिम्मी जुबिन के 6.5 अंक हैं। अंतरराष्ट्रीय मास्टर नार्म हासिल करने की दौड़ तेज हो गयी है जिससे चेन्नई के छात्र जीबी हर्षवर्धन और जुबिन के अलावा वी प्रणव और एस रोहित कृष्णा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि टूर्नामेंट 25 जनवरी को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें