फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क को बुरी तरह रौंद कर इंडिया पहुंचा टॉप पर

Wed, 12 Oct 2016 01:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कबड्डी - फोटो : Star Sports
विज्ञापन
भारत ने अहमदाबाद में खेले जा रहे कबड्डी विश्व कप के दूसरे दिन विश्व चैंपिनय भारत का सामना हुआ विश्व नंबर 2 बांग्लादेश से हुआ। दक्षिण कोरिया से मिली हार के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा। बांग्लादेश को हराकर भारत ग्रुप में अपना दबदबा और बादशाहत बनाने से मैदान में उतरा।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने मैच की शुरुआत की और बढ़त बना ली। हालांकि शुरुआती चंद मिनटों में ही प्रदीन नरवाल के डिफेंस के चलते भारत ने 9-4 की बढ़त बना ली। पहले हाफ तक भारतीय टीम एक इकाई के रूप में खेली। मंजीत चिल्लर और सुरजीत ने कवर कॉम्बीनेशन के रूप में कमाल कर दिखाया।  संदीप नरवाल ने भी दाएं कॉर्नर को बखूबी संभाला।
विज्ञापन

पहले हाफ में ही कर ली जीत पक्की!

कबड्डी - फोटो : Star Sports
पहले हाफ के अंत तक भारत 29-12 ने की लीड बना ली। भारत के लिए सभी खिलाड़ियों ने उम्दा खेल दिखाया और अंक अर्जित किए। खेल के अंतिम 7 मिनटों तक भारत ने 44-17 की बढ़त बना ली थी। बांग्लादेश को यहां से कोई करिश्मा ही मैच जिता सकता था।

भारत के लिए अजय ठाकुर ने सुपर-10 स्कोर किया। अकेले ठाकुर ने ही 10 अंक हासिल किए। भारत ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। भारत ने बांग्लादेश को 57-20 से रौंदा। भारत का अगला मैच 15 अक्टूबर को अर्जेंटीना से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें