जयपुर के ध्रुवपाल गोदारा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अर्जेंटीना को 9-7 से परास्त कर पोलो के तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। नामी खिलाड़ी ध्रुवपाल ने सात गोल किए।
जयपुर पोलो ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट में अर्जेंटीना की टीम भारत के 20 गोल के मुकाबले 22 गोल की टीम के रूप में खेली, जिसके चलते मैच मेजबानों ने दो गोल के फाएदे के साथ शुरू किया। एडुआर्डो एस्ट्राडा की अगुवाई में खेल रही अर्जेंटीना ने इससे पहले भारत को 13-10 से पराजित किया। श्रृंखला का अंतिम टेस्ट 12 जनवरी को खेला जाएगा।