फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप: लवलीना ने स्वर्ण और मनीषा ने रजत जीता

Mon, 07 Jan 2019 04:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी असम की लवलीना बोरगोहेन ने रविवार को यहां महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा की मुक्केबाज मनीषा माउन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


मनीषा 54 किग्रा में अखिल भारतीय पुलिस की मीनाकुमारी देवी से हार गई। हरियाणा ने इस तरह तीन स्वर्ण पदक जीते, हालांकि उसकी छह मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया था। उसके लिए पिंकी रानी जांगड़ा (51 किग्रा), नीरज (60 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया। 

हरियाणा और रेलवे ने 10 में से छह स्वर्ण साझा किये। सोनिया लाठेर (57 किग्रा), नीतू (75 किग्रा) और सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक) ने रेलवे के लिये स्वर्ण जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब को मंजू रानी (48 किग्रा) और सिमरनजीत कोर की बदौलत दो स्वर्ण पदक मिले। असम की लवलीना ने 69 किग्रा में पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें