फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीको रोमन कुश्ती में हरदीप सिंह हारे, सिंधू की शानदार जीत

Wed, 17 Aug 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rio 2016 - फोटो : Getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक के 11वें दिन ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत के हरदीप सिंह नजदीकी मुकाबले में हार गए हैं। जबकि पीवी सिंधू ने एक और शानदार जीत हासिल की है।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन में 98 किलो भार वर्ग में भारतीय पहलवान ने तुर्की के पहलवान चेंक इदलेम को कड़ी चुनौती दी, लेकिन उन्हें हार मिली।

हरदीप अनलकी रहे जिन्होंने पहले राउंड के अंतिम सेकेंड में 2 अंक गंवा बैठे, लेकिन दूसरे और अंतिम राउंड में उन्होंने एक अंक बनाया जरूर पर यह नाकाफी साबित हुआ।

भारत के लिए देर रात बैडमिंटन से खबर आई कि महिला एकल में पीवी सिंधू ने वर्ल्ड नंबर दो चीनी खिलाड़ी वैंग युहेन को सीधे गेम में हरा दिया। इस जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बैडमिंटन एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सिंधू साइना नेहवाल के बाद भारत की दूसरी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


वहीं चीनी खिलाड़ी युहेन पिछले लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता थी।
विज्ञापन

दूसरी बार गोल्ड जीत मरे ने रचा इतिहास

एंडी मरे
विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

मरे ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 7-5, 4-6, 6-2, 7-5 से हराकर दूसरी बार ओलंपिक में पीला तमगा हासिल किया। वह ओलंपिक में दो एकल स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें