कोरोना वायरस के चलते डायमंड लीग सर्किट की शुरुआती तीन प्रतियोगितायें रद्द कर दी गई है। इनमें दोहा में 17 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता, शंघाई में 16 मई और एक अन्य चीनी शहर में नौ मई को होने वाली स्पर्धा शामिल है। आयोजकों ने एक बयान में कहा,‘ यह फैसला आयोजन समिति , स्थानीय अधिकारियों और खेल नियामक इकाइयों से मशविरे के बाद लिया गया है।’
- कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच शीर्ष एक दिवसीय साइकिलिंग रेस पेरिस-रूबैक्स और लेग-बास्तोग्ने-लेगे को स्थगित कर दिया गया है।