फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद एनकाउंटर के बाद पुलिस पर बरसे फूल, खेल जगत ने किया सैल्यूट

Fri, 06 Dec 2019 11:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद एनकाउंटर के बाद लोगों की प्रतिक्रिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आखिरकार हैदराबाद की महिला डॉक्टर को इंसाफ मिल ही गया। शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने हथियार चुराकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में हुई गोलीबारी में पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। खेल जगत के कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और हैदराबाद की ही रहने वालीं साइना नेहवाल ने लिखा, 'हैदराबाद पुलिस का शानदार काम, आपको सैल्यूट है।
 

पूर्व भारतीय शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी ट्वीट कर कहा कि बलात्कारियों को आगे भी ऐसे ही सजा मिले।
 

पहलवान और बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके योगेश्वर दत्त ने भी इस अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया।
 
देश की शीर्ष महिला पहलवानों में से एक गीता फोगाट ने भी हैदराबाद पुलिस की पीठ थपथपाई
 

लड़कियों ने मनाया जश्न

पुलिस पर फूल बरसाने के अलावा हैदराबाद शहर में कॉलेज की कुछ लड़कियां एनकाउंटर पर अपनी खुशी जाहिर करती दिखीं। बस में सवार कुछ लड़कियों को पुलिस के समर्थन में हूटिंग करते देखा गया, इसके अलावा कई लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे, इसके अलावा साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर के समर्थन में भी खूब नारेबाजी हुई। कुछ लोगों ने इस मौके पर आतिशबाजी भी करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

जहां अपराध वही एनकाउंटर

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि आरोपियों का एनकाउंटर ठीक उसी अंडरपास के नीचे हुआ, जहां पर सर्वाइवर का शव बरामद हुआ था। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कई लोगों ने फ्लाईओवर पर चढ़कर नीचे खड़ी पुलिस की गाड़ियों और पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाने शुरू कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें