दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही विश्व तैराकी चैंपियनिशप में हिस्सा ले रहे हंगरी के तैराक तामस केंडेरसी पर कथित रूप से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस मामले में स्थानीय पुलिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता केंडेरसी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही है।
केंडेरसी को सियोल से लगभग 330 किलोमीटर दूर ग्वांगजू के एक नाइट क्लब में एक घटना के दौरान हिरासत में लिया गया था और पूछताछ की गई थी। वहीं, इस मामले में हंगेरियन टीम के अधिकारी और स्विमिंग गवर्निंग बॉडी फीना (FINA) ने बताया है कि केंडेरसी को कस्टडी से बाहर निकालकर एथलेटिक्स गांव भेज दिया गया है, लेकिन उन्हें अगले 10 दिनों तक देश छोड़कर नहीं जाना होगा।