फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा माइकल की फरारी लेकर रेस में निकले मिक शूमाकर, हर कोई हुआ भावुक

Sun, 28 Jul 2019 03:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिक शूमाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिक शूमाकर ने जर्मन ग्रां प्री की क्वालिफाइंग स्पर्धा से पहले पिता माइकल शूमाकर की 2004 में चैंपियनशिप जीतने वाली फरारी एफ 2004 को तीन लैप तक चलाकर सभी को भावविभोर कर दिया। सात बार फॉर्मूला वन का खिताब जीतने वाले माइकल शूमाकर के 20 साल के बेटे ने कहा कि होकेनहेम सर्किट में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों के सामने पिट लेन में आना काफी भावनात्मक था।

विज्ञापन


फॉर्मूला टू चालक शूमाकर जूनियर ने ऐसा हेलमेट पहना था जो उनके पिता का स्मरण करा रहा था। उन्होंने उसी कार को चलाया जिसमें माइकल शूमाकर ने 2004 में 13 जीत दर्ज की थी। मिक शूमाकर ने कहा, ‘मैं सिर्फ वहां जाना चहता था और कार चलाना चाहता था। पिट के सामने इंतजार करना भी काफी भावनात्मक था।’ उन्होंने कहा, ‘इस दौरान मैंने अपने चेहरे पर मुस्कान बरकरार रखी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें