फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE ने छीना 'द ग्रेट खली' नाम, पंजाब के मजदूर दलीप सिंह राणा ने क्यों बदली थी अपनी पहचान?

Sat, 22 Sep 2018 06:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9

WWE में एक दशक तक राज करने वाले भारतीय रेसलर 'द ग्रेट खली' से उनका यह नाम छीन लिया है। दरअसल उनको यह नाम WWE ने दिया था और शर्तों के अनुसार दलीप सिंह राणा अब 'द ग्रेट खली' नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

विज्ञापन

2 of 9
great khali

यह बात तब बाहर आई जब खली ने अपने असली नाम दलीप सिंह राणा के नाम पर फेसबुक और ट्विटर पेज बनाया। खली ने दिलीप सिंह राणा के नाम पर पेज बनाने के सवाल पर WWE को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो लोग भारत में अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 9

WWE भारत को रैसलिंग के लिहाज से एक बड़े बाजार के रूप में देख रहा है जबकि मेरी कोशिश यह है कि मैं ज्यादा से ज्यादा अपने देश की प्रतिभा सामने ला सकूं। अब 'द ग्रेट खली' एक ऐसा नाम बन गया है, जिसे देशा का बच्चा-बच्चा जानता है।

4 of 9

अपनी जबरदस्त कद-काठी और WWE में हुए अंडरटेकर के खिलाफ धमाकेदार डेब्यू से खली रातों-रात फैंस की नजरों में आ गए थे। खली ने WWE के डैडमैन को एक पंच में ही गिरा दिया था।

विज्ञापन

5 of 9

27 अगस्त 1972 को जन्में दलीप ने रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में नौकरी की और वे मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं। कैसे पड़ा खली नाम?

विज्ञापन

6 of 9

दलीप सिंह राणा काली मां के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। काली मां के नाम की वजह से ही उन्होंने अपना रिंग का नाम खली चुना, जोकि WWE में 'द ग्रेट खली' के नाम से फेमस हुआ। खली को आशुतोष महाराज का भक्त माना जाता है।

विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : twitter
द ग्रेट खली धूम्रपान और शराब से दूर रहते हैं। वो शाकाहारी खाने के शौकीन हैं, लेकिन उन्हें मांसाहारी खाने से भी परहेज नहीं है। दलीप सिंह राणा का ज्यादातर समय अमेरिका के टैक्सस में गुजरता है क्योंकि वो अब एक अमेरिकी नागरिक हैं।

8 of 9
साल 2012 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता हासिल हुई थी। साल 2000 में दलीप ने जाइंट सिंह के नाम से अपने रैसलिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में 7 अप्रैल के स्मैकडाउन एपिसोड में उन्होंने मार्क हैनरी और द अंडरटेकर के बीच चल रहे मैच में डेब्य करते हुए अंडरटेकर पर अटैक किया। उनकी पहली दुश्मनी द अंडरटेकर के साथ थी।
विज्ञापन

9 of 9
साल 2007 में बैटल रॉयल जीतकर वो WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय रेसलर बने। 2014 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद खली ने WWE छोड़ दी और भारत आकर 2015 में अपनी रेसलिंग एकेडमी शुरु की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें