फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह सीनियर

Mon, 25 May 2020 08:58 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हॉकी के महानतम खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन
  • तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक टके विजेता रहे बलबीर सिंह सीनियर
  • हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह सीनियर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया है। पिछले दो हफ्तों से बलवीर सिंह कई बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें पंजाब के मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां बलवीर सिंह सीनियर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


95 वर्षीय बलबीर सिंह के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने बलवीर सिंह की मृत्यु की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह सीनियर का निधन सुबह 6.30 बजे हुआ।

बलबीर सीनियर को आठ मई को वहां भर्ती कराया गया था। वह 18 मई से अर्ध चेतन अवस्था में थे और उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था, उनके फेफड़ों में निमोनिया और शरीर में तेज बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देश के महानतम एथलीटों में से एक बलबीर सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से चुने गए आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलंपियनों में शामिल थे। हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें