फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ट्रैक पर आएंगे भारतीय एथलीट, नीरज चोपड़ा और हिमा दास बेहद उत्साहित

Mon, 25 May 2020 07:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक एंड फील्ड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लगभग दो माह तक अपने घरों में रहने के बाद अब ट्रैक एंड फील्ड के एथलीट दोबारा सोमवार से आउटडोर ट्रेनिंग करते नजर आएंगे। मगर एथलीट्स का पूरा फोकस सिर्फ खोई फिटनेस पाने को होगा, ताकि वह खुद को इंजर्ड न कर दे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पीटीआई को बताया कि NIS पटियाला, बेंगलुरु के साई सेंटर और ऊंटी में आउटडोर फिटनेस प्रोग्राम शुरू होगा। 17 मई को लॉकडाउन 4.0 की घोषणा के साथ ही सरकार ने खेल परिसर, स्टेडियम में प्रैक्टिस समेत प्रतियोगिताओं की भी अनुमति दे दी थी, जिसमें सख्त गाइडलाइंस के साथ बिना दर्शकों के एथलीट्स को मैदान पर उतरने की आजादी दी गई थी।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि एथलीट विशिष्ट अभ्यास कब शुरू करेंगे, जैसे ट्रैक पर दौड़ना या थ्रोइंग (भाला और चक्का फेंक जैसे खेल) तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से वे ऐसा करेंगे लेकिन यह तब शुरू होगा जब वे फिटनेस एक स्तर पर हासिल कर लेंगे।’

टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आउटडोर अभ्यास को लेकर खुश हैं। एनआईएस पटियाला में 18 मार्च से अपने कमरे में बंद चोपड़ा ने कहा, ‘खुश हूं, कम से कम कुछ तो शुरू हो रहा है, भले ही यह धीमी शुरुआत होगी।’
विज्ञापन


फर्राटा धाविका हिमा दास सहित दूसरे धावक और थ्रोवर एनआईएस-पटियाला में हैं जबकि पैदल चाल से जुड़े एथलीट बेंगलुरु के साई सेंटर में है। लंबी दूरी के धावक तमिलनाडु में ऊटी स्थित उच्च ऊंचाई वाले केंद्र में स्थित हैं। ओडिशा सरकार द्वारा लॉकडाउन के दिशानिर्देशों में छूट मिलने के बाद शीर्ष धाविका दुती चंद ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आउटडोर अभ्यास शुरू कर दिया है।

एएफआई ने इससे पहले 19 मई को शिविर में शामिल खिलाड़ियों के लिए आउटडोर अभ्यास के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को जारी किया था। इसमें कहा गया था कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता या अभ्यास के दौरान हाथ मिलाने, गले मिलने और थूकने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को लॉकडाउन के दौरान सैलून जाने की भी इजाजत नहीं होगी।

एएफआई ने 12 सितंबर से सत्र शुरू करने की योजना बनाई है जिसमें 45 दिनों के अंदर तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन होने हैं। चोपड़ा और शिवपाल सिंह (दोनों पुरुष भाला फेंक), केटी इरफान (पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल), भावना जाट (महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल), अविनाश सब्बल (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज) और मिक्स्ड चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलिंपिक को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें