फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा की एक और गोल्डन दौड़, 15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड मेडल

Thu, 18 Jul 2019 11:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hima Das
विज्ञापन

भारतीय स्टार धाविका हिमा दास का दमदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 15 दिन के अंदर ही अपना चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। हिमा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। चेक रिपब्लिक में चल रहे टबोर एथलेटिक्स मीट में ये गोल्ड हासिल किया। 

विज्ञापन


हिमा ने मात्र 23.25 सेकंड्स के समय में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 19 साल की हिमा ने इसी महीने 2, 6 और 14 जुलाई 2019 को भी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय इवेंट में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 

हिमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है। 




वहीं पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अनस ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। अनस ने 45.40 सेकंड में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इससे पहले 13 जुलाई को क्लाद्नो मीट में अनस ने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें