भारतीय स्टार धाविका हिमा दास का दमदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने दो हफ्ते के अंदर ही तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। हिमा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 11 दिन के अंदर ही तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। चेक रिपब्लिक में चल रहे क्लाद्नो मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में ये गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन
हिमा ने मात्र 23.43 सेकंड्स के समय में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले हिमा ने पिछले हफ्ते 2 और 6 जुलाई, 2019 को भी पोलैंड में कुट्नो एथलेटिक्स मीट में महिलाओं के 200 मीटर में दो अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीते थे।