भारत के शीर्ष गोल्फर और एशियन टूर नंबर 1 शुभंकर शर्मा और 2015 में खिताब जीतने वाले अनिर्बन लाहिड़ी के साथ मौजूदा स्कॉटिश ओपन चैंपियन ब्रैंडन स्टोन जैसे दुनिया के कई शीर्ष गोल्फर 55वें हीरो इंडियन ओपन गोल्फ 2019में खिताब जीतने का मकसद लिए इसमें खेलने उतरेंगे।
1.75 मिलियन अमेरिकी डालर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में शिरकत करने की पुष्टि करने वाले दुनिया के अन्य धुरंधर गोल्फरों में पिछली बार के उपविजेता एंड्रयू जॉनस्टन और चार यूरोपियन टूर जीत चुके ऑस्ट्रिया के बन्र्ड वेइस्बर्गर भी शामिल हैं।
यह टूर्नामेंट गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब के गैरी प्लेयर्स कोर्स में 28 से 31 मार्च तक खेला जाएगा। पिछली बार एंड्रयू जॉनस्टन फाइनल राउंड में प्लेऑफ में इंग्लैंड के मैट वैलेस से हार कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जॉनस्टन इस बार खिताब जीतने की हसरत करे पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
शेनझेन ओपन 2017 टूर्नामेंट के प्लेऑफ में यूरोपियन टूर नंबर 1 टॉमी फ्लीटवुड को मात देने वाले वेइस्बर्गर यूरोएशिया कप जीतने वाली यूरोपियन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
भारत के एसएसपी चौरसिया,शिव कपूर,राहुल गंगजी। अजितेश संधू, विराज मडप्पा, खालिन जोशी और एस. चिक्कारंगप्पा के भी इस टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद है। हीरो मोटोकोर्प के सलाहाकार (खेल) जे. नारायण ने कहा, 'हीरो इंडियन ओपन 2019 में बड़ी तादाद में भारतीय और दुनिया के धुरंधर गोल्फरों का शिरकत करने देखना सुखद होगा। यह टूर्नामेंट उदीयमान गोल्फ रों के लिए अपना खेल बेहतर करने में मददगार होगा। हम भारत और दुनिया भर में गोल्फ रों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यूरोपियन टूर के डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (अंतर्राष्ट्रीय और यूरोपियन) बेन कोवेन ने कहा, %हम हीरो इंडियन ओपन के यूरोपियन टूर कार्यक्रम में शामिल किए जाने के बाद से खेले जाने वाले पांचवें संस्करण को लेकर उत्साहित हैं। हम एक बार फिर डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब जैसे खूबसूरत कोर्स पर खेलने के लिए तैयार हैं।’
एशियन टूर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर चो मिन थांट ने कहा, %1964 में पहली बार शुरू होने के बाद से हीरो इंडियन ओपन में से कई बड़े नाम निकले हैं जिनमें एसएसपी चौरसिया, अनिर्बन लाहिड़ी शामिल हैं। बीते साल भारत के नंबर.1 गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के करीब आए थे। उन्होंने दूसरे राउंड में रिकार्ड 64 का स्कोर किया था। अब शुभांकर विश्व स्तर पर कमाल दिखा रहे हैं।’