बता दें कि सियोल के समान ही ताइवान में भी एक ई स्पोर्ट्स होटल मौजूद है। इसे ताइवान की जानी-मानी होटल चेन 168 इन ने ताइवान के ताओयुआन शहर में खोला है। इसे दुनिया का पहला ई-स्पोर्ट्स होटल बताया जा रहा है। जिसे खासतौर पर ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के शौकीनों के लिए बनाया गया है।
होटल के कमरों में दो गेमिंग रिग दी गई हैं। इन कमरों के दरवाजे साउंडप्रूफ बनाए गए हैं। वर्चुअल रियेलिटी के बेहतरीन अनुभव के लिए एचटीसी का सेटअप लगाया गया है। होटल में आने वाले सभी मेहमानों के लिए यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। यह पूरी तरह फ्री है।
इस होटल में सुपीरियर ट्विन रूम में एक रात ठहरने का किराया करीब 5,500 रुपए है। लॉबी के अलावा कमरों में भी गेम्स खेलने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। होटल प्रबंधन का कहना है कि ई-स्पोर्ट्स का दायरा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। वीकेंड में यहां गेमर्स की खासी भीड़ जुटती है। कैप्सूल रूम लेने वालों का भी ध्यान रखा गया है। यहां 6 गेमिंग रिग दी गई हैं।
बता दें कि लास वेगास के लक्जर होटल में भी ई स्पोर्ट्स बना हुआ है, जिसमें आए दिन प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती है।