फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नी में क्रिकेट महासंग्राम शुरू, 426 टीमें दिखाएंगी दम

Wed, 10 Oct 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनी
विज्ञापन
विज्ञापन

सुन्नी में टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप बुधवार से शुरू हुई। प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चरल इनवायरनमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रिकेट के इस महा संग्राम में शिमला जिले की 426 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शुभारंभ के लिए बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने आने के लिए मंजूरी भी दी थी, लेकिन शायद किसी राजनीतिक दबाव के चलते उन्होंने अंतिम समय में अपना कार्यक्रम बदल दिया। मुख्यमंत्री आते तो इसका एक बड़ा संदेश प्रदेश को जाता और युवा और उत्साहित होते।

उन्होंने कहा कि कुछ आयोजन पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर किए जाते हैं। ये समाजसेवा को समर्पित होते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। कहा कि इस आयोजन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें