फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता 

Tue, 31 Oct 2017 01:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
हीना सिद्धू - फोटो : sportsstar
विज्ञापन
भारत की शूटर हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को गोल्ड जीत कर एक और उपलब्धि हासिल की। ब्रिस्बेन में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिद्धू ने 240.8 अंक हासिल कर यह सफलता पाई। ऑस्ट्रेलिया के एलेना गालियावोच ने रजत तथा ऑस्ट्रेलिया के ही ‌क्रिस्टी गिलमैन ने कांस्य पदक जीता।   
विज्ञापन


सिद्धू ने इससे पहले इसी माह जीतू राय के साथ मिलकर नई दिल्ली के आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में देश के लिए गोल्ड जीता था। वहीं मई में उन्होंने चेक गणराज्य में शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। 

कॉमनवेल्‍थ शूटिंग चैंपियनशिप ब्रिस्बेन में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सिद्धू से पहले भारत के दीपक कुमार ने प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heena Sidhu clinches gold in women's 10m Air Pistol event at Commonwealth Shooting Championships — ANI (@ANI) October 31, 2017
Deepak Kumar wins bronze in Men's 10m Air Rifle event at Commonwealth Shooting Championships — ANI (@ANI) October 31, 2017



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें