फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीना सिधू और जीतू राय ने वर्ल्ड कप में जीता मिक्स्ड टीम गोल्ड

Mon, 12 Jun 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
जीतू राय और हीना सिधू - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत के प्रमुख निशानेबाज जीतू राय और हीना सिधू ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) द्वारा अजेर्बैजिन में आयोजित राइफल/पिस्टल विश्व कप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीता है। यह इस प्रतियोगिता में भारत का पहला पदक है।
विज्ञापन


दोनों की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 0-4 से पिछड़ने के बाद दोनों ने 7-6 की बढ़त बनाई। इससे पहले भी इस जोड़ी ने आईएसएसएफ द्वारा आयोजित विश्व कप में गोल्ड मेडल जीता था। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। मिक्स्ड एयर पिस्टल इवेंट को 2020 के तोक्यो ओलंपिक में भी शामिल किया गया है।

.@HeenaSidhu10 & @JituRai win mixed team Air Pistol Gold at the Gabala World Cup! 🏅
They won Gold at the WC in Delhi in Feb 2017 as well👏👏 pic.twitter.com/fCbmT63Kxb— OGQ (@OGQ_India) June 12, 2017


इससके अलावा भारत के संजीव राजपूत 50 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। 2012 ओलंपिक में पदक जीतने वाले गगन नारंग इस प्रतियोगिता में 25वें पायदान पर रहे। इस प्रतियोगिता में 45 देशों के 430 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से 12 महिला और 11 पुरुष समेत कुल 23 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें