पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल भारतीय महिला शूटर हीना सिद्धू को अभी तक बाकी है। वह अगले महीने 18 से दो सितंबर तक जकार्ता और पेलमबेंग में होने वाले एशियाई खेलों में इस बार यह कसक पूरा करना चाहती हैं।
दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज ने यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरे पास अपना प्रदर्शन बेहतर करने का एक और मौका है। मैंने एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते है और इस बार मुझे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है।
हालांकि उन्होंने कहा कि मेडल की गारंटी नहीं की जा सकती लेकिन अगर अच्छा प्रदर्शन होता है तो आपके पास मौके होते हैं। लिहाजा मेरी कोशिश अपना सौ प्रतिशत योगदान करने की रहेगी। हीना दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगी।