फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ओपन: खिताबी मुकाबले में पहुंचे सौरभ और कुहू-रोहन की जोड़ी

Sat, 28 Jul 2018 08:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव वर्मा
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने पहली बार रूस ओपन चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में हमवतन मिथुन मंजूनाथ को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरी ओर कुहू गर्ग और रोहन कपूर की भारत की युवा मिश्रित जोड़ी ने अंतिम चार में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह बनाई।

विज्ञापन


25 वर्षीय सौरभ ने 31 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में मिथुन के खिलाफ 21-9 21-15 से जीत दर्ज की। खिताब के लिए वह जापान के कोकि वाटेनब से भिड़ेंगे। जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त कुहू और रोहन की जोड़ी ने मलयेशिया के चेन तांग जेई और येन वेइ पीक को 58 मिनट तक चले तीन सेटों के मुकाबले में 21-19 11-21 22-20 से मात दी। फाइनल में उनका सामना रूसी खिलाड़ी व्लादिमिर इवानोव और कोरियाई शटलर मिन कयुंग किम की जोड़ी से होगा।

शुरू से आक्रामक रहे सौरभ
2016 में चीनी चाइपे मास्टर्स के विजेता और बितबर्गर ओपन के उपविजेता रहे सौरभ ने 3-1 से शुरुआत के बाद ब्रेक में 11-5 के साथ आक्रामक बढ़त बनाई। इस दौरान अनुभवी शटलर 15-6 और 20-7  की बढ़त के साथ पहले सेट पर मिथुन पर पूरी तरह से हावी रहे। हालांकि दूसरे सेट पर मिथुन ने खुद को संभलते हुए सौरभ का सामना करने की कोशिश की और उन्होंने 6-4 से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन ब्रेक के बाद सौरभ पासा पलटते हुए 13-11 से आगे हो गए। इसके बाद वह अच्छे अंतर (19-13) बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान मिथुन ने सौरभ को पूरी तरह से चुनौती देने का प्रयास किया, लेकिन आखिरी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अंतिम चार की बाधा पार नहीं कर पाई अरुण-श्याम की जोड़ी
पुरुष युगल मुकाबले में अरुण जॉर्ज और श्याम शुक्ला की जोड़ी सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर पाई। उन्हें दुनिया के दूसरे नंबर की मेजबान  जोड़ी कोस्तानतिन अब्रामोव और एलेक्सेंडर जिनचेंको के खिलाफ 15-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें