फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीना-अंकुर का नाम शूटिंग फेडरेशन ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा

Mon, 29 Apr 2019 06:21 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हीना सिद्धू - फोटो : pti
विज्ञापन

राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने सोमवार को पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू और ट्रैप निशानेबाज अंकुर मित्तल के नामों को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांघी खेल रत्न अवार्ड के लिए भेजा। अंजुम मोदगिल (राइफल), शाहजार रिजवी (पिस्टल) और ओम प्रकाश मिथरवाल (पिस्टल) के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेज गए हैं। 

विज्ञापन


विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेलों, राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली 29 साल की हीना अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की रैंकिग में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली भारतीय पिस्टल निशानेबाज है। उनके नाम 10 मीटर एअर पिस्टल फाइनल में 203.8 के स्कोर का विश्व रिकार्ड भी है। मित्तल लगतार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय निशानेबाजों में शामिल है जिन्होंने 2017 के विश्व कप स्पर्धाओं में रजत और स्वर्ण पदक हासिल किया। 

उन्होंने डबल ट्रैप में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए 2018 में एशियाई चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्पर्ण पदक जीता। उन्होंने आईएसएसएफ विश्व शाटगन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के साथ डबल ट्रैप में विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे। अंजुम मोदगिल पिछले साल सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के साथ 2020 तोक्यो ओलंपिक की कोटा पाने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनीं। 
विज्ञापन


रिजवी ने 2018 में बीजिंग और म्यूनिख विश्व कप में क्रमश: विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण और रजत पदक जीता था। तेइस साल के मिथरवाल ने कोरिया के चांगवोन में हुए पिछली विश्व चैम्पियनशिप में पुरूषों के 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें