फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PWL4: हरियाणा हैमर्स ने जीता प्रो रेसलिंग का खिताब, फाइनल में पंजाब को 6-3 से हराया

Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PWL4
विज्ञापन

हरियाणा हैमर्स ने पंजाब रॉयल्स को 6-3 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सत्र का खिताब जीत लिया। पिछले तीन सत्र में उपविजेता रही हरियाणा की टीम को आखिरकार सफलता मिली। उसने पहले पांचों बाउट जीतकर खिताब अपने नाम किया । 

विज्ञापन


हरियाणा का प्रदर्शन इतना दमदार था कि उसका अभियान पंजाब के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के उतरने से पहले ही खत्म हो गया। हरियाणा के लिए अलेक्जेंडर के, अली शाबानोव, रवि कुमार और अनास्तासिया निशिता ने शानदार प्रदर्शन किया। बजरंग ने रजनीश को 11- 0 से हराया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें