फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बावजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड के कप्तान हैरी मैग्वायर इंग्लैंड की टीम में शामिल

Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैरी मैग्वाय - फोटो : bbc
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाईटेड के कप्तान व डिफेंडर हैरी मैग्वायर को छुट्टियां मनाने के दौरान यूनान में गिरफ्तारी के बावजूद अगले महीने होने वाले यूएफा नेशन्स लीग के मैचों के लिए इंग्लैंड की फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते माइकोनोस द्वीप पर झड़प के बाद मैग्वायर को हिरासत में लिया गया था लेकिन उन्हें इंग्लैंड वापस लौटने की स्वीकृति दे दी गई। मैग्वायर को आइसलैंड के खिलाफ पांच सितंबर और इसके तीन दिन बाद डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।

मैग्वायर ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गेरेथ साउथगेट की टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेली है। इस महामारी के कारण यूरोपीय चैंपियनशिप को भी अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें