फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: हरिका ने कोस्तेनयुक से दूसरी बाजी भी खेली ड्रॉ, टाईब्रेकर से निकलेगा नतीजा

Sat, 10 Nov 2018 07:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
chess
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने पूर्व चैंपियन अलेक्सांद्रा कोस्तेनयुक के खिलाफ शनिवार को महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप में तीसरे दौर की दूसरी बाजी भी ड्रा खेली, जिससे अब इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वह टाईब्रेकर खेलेंगी। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट में अकेली बची भारतीय हरिका ने शुरू से जीत के लिये प्रयास किए। सफेद मोहरों से खेल रही भारतीय खिलाड़ी अच्छी स्थिति में भी दिख रही थी लेकिन कोस्तेनयुक का रक्षण अच्छा था और आखिर में दोनों खिलाड़ी बाजी ड्रा खेलने पर सहमत हो गई। 

दूसरी बाजी में हरिका ने काले मोहरों से खेलते हुए महज 29 चाल में ड्रा पर सहमति जताई। अब हरिका इसी खिलाड़ी के खिलाफ रैपिड शतरंज गेम में जीत की उम्मीद करेंगी, जिसमें दोनों खिलाड़ियों को 25-25 मिनट का समय मिलेगा। अरग दोनों तब भी बराबर रहती हैं तो 10-10 मिनट के दो गेम खेलेंगी। 
विज्ञापन


अगर फिर भी दोनों फिर भी बराबरी पर रहती हैं तो पांच पांच मिनट के दो गेम होंगे। फिर अगर नतीजा नहीं निकलता हैं तो फाइनल आर्मागेडोन गेम से विजेता का फैसला होगा। इस बीच चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त झू वेनजुन ने हमवतन झाई मो को हराकर इस 450000 डालर इनामी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित की। 

बता दें कि इससे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने पूर्व चैंपियन अलेक्सांद्रा कोस्तेनयुक के खिलाफ महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप में तीसरे दौर की पहली बाजी शनिवार को ड्रॉ खेली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें