पांच बार के विश्व चैंपियन मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने रविवार को रिकॉर्ड छठी बार ब्रिटिश ग्रां प्रि फॉर्मूला वन की ट्रॉफी जीत ली। हैमिल्टन की यह इस सत्र की सातवीं जीत है। उन्होंने ड्राइवर्स तालिका में 39 अंकों की बढ़त बना ली है।
हैमिल्टन ने हमवतन ब्रिटेन के जिम क्लार्क और एलेन प्रोस्ट के यहां पांच-पांच खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा। हैमिल्टन के मर्सिडीज के साथी वाल्टेरी बोटास दूसरे और फेरारी के चार्ल्स तीसरे स्थान पर रहे। सवेस्टियन वीटल रेस पूरी नहीं कर सके।