फॉर्मूला वन (एफ वन) चैंपियन लुईस हैमिल्टन हंगरी ग्रां प्री के पहले अभ्यास में शुक्रवार को सबसे कम समय के साथ शीर्ष पर रहे। हल्की बारिश के बीच हुए अभ्यास सत्र की पहले रेस में हैमिल्टन ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी चालक वालटेरी बोटास से .086 सेकेंड का कम समय लिया।
रेसिंग प्वांइट टीम के सर्गियो पेरेज तीसरे स्थान पर रहे। रेसिंग प्वाइंट के ही लांस स्ट्रॉल चौथे स्थान पर रहे। मर्सीडीज के दोनों चालक सत्र के शुरूआती दो रेस के विजेता रहे है। बोटास ने आस्ट्रियाई ग्रां प्री जबकि हैमिल्टन ने स्टायरियन ग्रां प्री को अपने नाम किया था।
वेटल बारिश से बाधित दूसरे अभ्यास सत्र में शीर्ष पर
वहीं, चार बार के फार्मूला वन चैम्पियन सेबेस्टियन वेटल ने बारिश से प्रभावित दूसरे अभ्यास सत्र में फेरारी के लिए सबसे तेज समय निकाला। वह मर्सीडीज के ड्राइवर वालेटेरी बोटास से .272 सेकेंड और मैकलारेन के कार्लोस सेंज जूनियर से 1.32 सेकेंड आगे रहे।
दोपहर के सत्र में पूरे समय बारिश आती रही। पहले अभ्यास सत्र में शीर्ष पर रहने वाले मर्सीडीज के गत फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन उन सात ड्राइवरों में से एक रहे जो दूसरे सत्र में रेस पूरी नहीं कर सके।