फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने से मैदान से दूर भारत की शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी जोशना कोर्ट पर वापसी को बेकरार

Fri, 17 Jul 2020 10:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोशना चिनप्पा - फोटो : pti
विज्ञापन

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से कई महीनों से देश में खेल से जुड़ी गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। खिलाड़ियों और खेल संगठनों को सरकार की तरफ से हरी झंडी का इंतजार है। उधर खिलाड़ियों ने भी मैदान में वापसी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


भारत की शीर्ष रैंकिंग की स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा खेल से करीब पांच महीने दूर रहने के बाद जल्द ही कोर्ट में प्रवेश की उम्मीद कर रही हैं, हालांकि खेल की राष्ट्रीय संस्था ने कोविड-19 महामारी के चलते सितंबर तक किसी भी गतिविधि की संभावना से इनकार किया है।

पिछले महीने भारतीय स्क्वाश रैकेट महासंघ के सचिव और पूर्व राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने पीटीआई से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सितंबर से पहले कोई टूर्नामेंट आयोजित हो पाएगा। उनके अनुसार चेन्नई में भारतीय स्क्वाश अकादमी में ट्रेनिंग बहाल करने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन


जोशना हालांकि कोर्ट पर वापसी के लिए आतुर हैं। उन्होंने कहा, ‘यह आसान नहीं है, कोर्ट पर वापसी नहीं कर पाना। मुझे कोर्ट पर गए हुए पांच महीने हो जाएंगे। मैं अकादमी में ट्रेनिंग करना पसंद करती हूं। उम्मीद करती हूं कि शीर्ष एथलीट के तौर पर हम सितंबर से पहले ट्रेनिंग कर पाएंगे।’

इस महीने के शुरू में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी करने वाली जोशना ने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम बड़े टूर्नामेंट (2022 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल) की तैयारी कर रहे हैं। खेल से जुड़े रहना काफी अहम है। उम्मीद करते हैं कि हमें नियंत्रित माहौल में एक दिन में एक घंटा खेलने की अनुमति मिल जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें