फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान नए करार पर बातचीत में असहज महसूस कर रहे हैं हैमिल्टन

Fri, 07 Aug 2020 03:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन मर्सिडीज के साथ लुभावने नए अनुबंध पर चर्चा करने में असहज महसूस कर रहे हैं, क्योंकि पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी के कारण जूझ रही है। हैमिल्टन का अनुबंध पांच महीने के समय में बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह समय इस बारे में चर्चा करने के लिए सही नहीं महसूस हो रहा। ’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जब आप दुनिया भर के इतने सारे लोगों के बारे में सोचते हो जिन्होंने अपनी नौकरी गंवा दी और जो लोग बेरोजगार हैं, ऐसे में बड़े अनुबंध के बारे में बात करना सबसे अहम चीज नहीं लगता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें