फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में होगा लंदन मैराथन, सिर्फ शीर्ष धावक ही लेंगे भाग

Fri, 07 Aug 2020 01:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
london marathon - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुई लंदन मैराथन का आयोजन चार अक्तूबर को होगा, जिसमें सिर्फ शीर्ष धावक भाग लेंगे। इस दौरान सामान्य से अलग मार्ग का उपयोग किया जाएगा। मैराथन पूर्वी लंदन में ग्रीनविच में शुरू करने के बजाय इसका आयोजन सेंट जेम्स पार्क के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा, जहां दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। 42.2 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए धावकों को इस पार्क का चक्कर लगाना होगा।

विज्ञापन


यह हालांकि बकिंघम पैलेस के सामने पारंपरिक स्थान पर समाप्त होगी। इस मैराथन में भाग लेने वाले खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक क्वालीफिकेशन के पात्र होंगे। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2021 तक के लिए स्थगित हो गया है। ओलंपिक मैराथन चैंपियन एलियड किपचोगे और केनेनिसा बेकेले को पुरुषों की दौड़ में शामिल होने की उम्मीद है।

महिलाओं में विश्व रिकॉर्ड धारक ब्रिगेड कोसगी के आने की संभावना है। आमतौर पर इस मैराथन का आयोजन अप्रैल में होता है। लंदन मैराथन के ‘इवेंट डायरेक्टर’ ह्यूग ब्रशर ने कहा, ‘सबसे बड़ी चुनौती प्रतिभागियों में शामिल करने की नहीं है। असली चुनौती दर्शकों का प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए सड़क और नए मार्ग को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें