भारत की दीपा करमाकर लयबद्ध जिम्नास्टिक विश्व कप में शनिवार को घुटने में परेशानी की वजह से पहले वॉल्ट में फेल हो गई। इससे पहले वह क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे नंबर पर रहीं थी। उन्होंने उच्च कठिनाई वाले हैंडफ्रंट 540 वॉल्ट के दो क्वालिफाइंग राउंड में 14.299 की औसत से 14.499 और 14.133 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।
घुटने में परेशानी के कराण दीपा शायद दोहा विश्व कप में भाग नहीं ले सकती है। हालांकि, इस बात की पूरी पुष्टी नहीं हो पाई हैं। इस मामले में जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) के उपाध्यक्ष रियाज भाटी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'दीपा फाइनल से पहले घुटने की वजह से थोड़ा परेशान थी। कल भी यानी शुक्रवार को भी वह थोड़ा असहज महसूस कर रही थी। उसने आज वॉल्ट फाइनल में हिस्सा लिया लेकिन घुटने में परेशानी की वजह से पहले वॉल्ट में ही फेल हो गई।'
बता दें कि इससे पहले दीपा ने शुक्रवार को जिम्नास्टिक विश्व कप में संतुलित बीम स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में 20वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। दीपा का स्कोर 10 . 633 रहा जो 25 प्रतियोगियों में 20वें स्थान पर रही। आस्ट्रेलिया की एम्मा नेदोव 13.466 स्कोर लेकर शीर्ष पर रही।