फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेड कपः धारुन अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुधारा

Sat, 16 Mar 2019 09:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धारुन अय्यासामी
विज्ञापन

धारुन अय्यासामी ने 23वें फेडरेशन कप के दूसरे दिन शनिवार को यहां पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुधारा जबकि आठ खिलाड़ियों ने दोहा में होने वाले एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का टिकट कटाया।    

विज्ञापन


अय्यासामी ने 48.80 सेकंड का समय लेकर अपने पिछले रिकार्ड 48.96 में सुधार किया जो उन्होंने 2018 इंडोनेशिया में एशियाई खेलों के दौरान बनाया था। उनका यह प्रदर्शन एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (19 से 24 अप्रैल) के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इसके लिए 50 सेकंड का क्वालीफिकेशन मानक रखा था। इस स्पर्धा में केरल के एमपी जाबीर (49.53 सेकंड) ने रजत और तमिलनाडु के एम रामचंद्रन (50.57) ने कांस्य पदक हासिल किया। 

गुजरात की सरिताबेन गायकवाड़ ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 57.21 सेकंड के समय के साथ नया मीट रिकार्ड कायम किया। पिछला मीट रिकार्ड अनु रानी के नाम था। कर्नाटक की अर्पिता एम मामूली अंतर से पिछड़ गयी जिन्होंने 57.45 सेकंड का समय लिया। दोनों खिलाड़ी हालांकि दोहा का टिकट हासिल करने में सफल रहीं। जौना मुर्मू को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु की गोमती मारिमुथु और पंजाब की ट्विंकल चौधरी भी दोहा प्रतिस्पर्धा के लिए महिलाओं की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में क्वालीफाई करने में सफल रहीं। 
विज्ञापन


मारिमुथु ने 2.03.21 मिनट जबकि ट्विंकल ने 2.03.67 मिनट का समय लिया। पुरुषों के त्रिकूद स्पर्धा में युवा ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता प्रवीण चित्रवेल ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी अर्पिंदर सिंह को पछाड़ कर चौंका दिया। चित्रावेल ने 16.51 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ एशियाई चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई भी किया। अर्पिंदर 16.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे स्थान पर रहे। पुरूषों के भाला फेंक में करीबी मुकाबला देखने को मिला। 

शिवपाल सिंह ने 82.56 मीटर का थ्रो फेंका। विपिन कसाना 81.23 मीटर के साथ दूसरे और राजेन्द्र सिंह 79.75 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एशियाई चैम्पियनशिप का क्वालीफाइंग मार्क 80.75 मीटर था जिससे विपिन ने भी दोहा में होने वाले प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। शिवपाल क्वालीफाइंग स्पर्धा में 81.48 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइ कर चुके थे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें