फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुराजा ने CWG 2018 में खोला भारत का खाता, जीता सिल्वर मेडल

Thu, 05 Apr 2018 12:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gururaja
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले ही दिन भारत ने पदक का खाता खोल लिया है। भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा ने यहां पहला मेडल जीता। गुरुराजा ने कुल 249 किलोग्राम उठाकर सिल्वर मेडल जीता और विदेशी सरजमीं पर देश का सम्मान बढ़ाया। मलेशिया के इजहार अहमद ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, तो वहीं श्रीलंका के चतुरंगा लकमल ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


गुरुराजा ने 56 किलाग्राम की वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। 261 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतने वाले इजहार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। वहीं श्रीलंका के चतुरंगा लकमल ने 248 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता है।

गुरुराजा वेटलिफ्टिंग के अलावा पावरलिफ्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गुरुराजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गुरुराजा ने साल 2010 में वेटलिफ्टिंग में कदम रखा था। 2016 में पेनांग में हुई कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वह स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। इसके अलावा साल की शुरुआत में उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें