फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: गुरप्रीत की चांदी के बाद जूनियरों का कमाल, खाते में आए दो स्वर्ण पदक

Fri, 14 Sep 2018 09:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gurpreet singh
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाजों का आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को सीनियर पुरुष स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता तो जूनियर निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के मानसा के सोलह वर्षीय विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की जूनियर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा के बाद टीम स्पर्धा में भी राजकंवर सिंह संधू और आदर्श सिंह के साथ मिलकर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।

विज्ञापन


25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने वाले विजयवीर ने 572 का स्कोर बनाया, जिससे वह कोरिया के ली गुनहेयोक (570) और चीन के हाओजी जू (565) से आगे रहे। टीम स्पर्धा में विजयवीर ने अपने साथी निशानेबाजों के साथ मिलकर 1695 अंक जुटाए जिससे भारत पीला तमगा हासिल करने में सफल रहा।

कोरिया (1693) और चेक गणराज्य (1674) क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। आदर्श व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। विजयवीर का यह टूर्नामेंट का तीसरा स्वर्ण पदक है।उन्होंने बृहस्पतिवार को 25 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में अपने जुड़वा भाई उदयवीर के साथ मिलकर भी गोल्ड जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत की चांदी

गुरप्रीत सिंह
सीनियर वर्ग में गुरप्रीत सिंह ने स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। राष्टमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता गुरप्रीत ने 579 का स्कोर किया और यूक्रेन के पावलो कोरोस्टाइलोव (581) से पीछे दूसरे स्थान पर रहे। कांस्य पदक कोरिया के किम जुनहोंग ने हासिल किया।

भारत टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहा जिसमें गुरप्रीत, अमनप्रीत सिंह (560) और लंदन ओलंपिक के रजत पदकधारी विजय कुमार (560) ने मिलकर 1699 अंक का स्कोर बनाया। भारतीय जूनियर महिला स्कीट टीम चौथे स्थान पर रही। सिमरनप्रीत कौर, परिनाज धालीवाल और अरीबा खान ने कुल 318 अंक बनाए। कोई भी निशानेबाज व्यक्तिगत स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें