गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 के 75वें मुकाबले में यू मुंबा को हरा दिया। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में खेले गए इस मुकाबले में फॉर्च्यून जायंट्स ने यू मुंबा को 39-35 से हराया।
इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से के प्रपंजन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवेश 6 टैकल में 6 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने 17 रेड में 13 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रोहित राणा ने 5 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 21 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 22 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।