Gujarat Fortunegiants vs Bengaluru Bulls
प्रो कबड्डी सीजन-6 में आज गुजरात फॉर्चूनजायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच हुआ यह धमाकेदार मैच 30-30 से ड्रॉ हो गया। गुजरात फॉर्चूनजायंट्स के सचिन ने मैच में सबसे ज्यादा 10 रेड प्वॉइंट हासिल किए।
जबकि सुनील कुमार चार टैकल प्वॉइंट के साथ बेस्ट डिफेंडर रहे। बता दें कि बेंगलुरु बुल्स के संदीप ने भी मैच में सुनील के बराबर चार टैकल प्वॉइंट हासिल किए। जबकि बेंगलुरु की तरफ से पवन शहरावत ने सबसे ज्यादा आठ प्वॉइंट हासिल किए।