फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डीः गुजरात-बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, हरियाणा- तेलुगु टाइटंस को बुरी तरह हराया

Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 के 108वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। आंध्र प्रदेश (विजाग) के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में जोन ए के तहत खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने हरियाणा को 47-37 से करारी मात दी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से के प्रपंजन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनिल कुमार 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से मोनू गोयत ने 13 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मयूर शिवतारकर 8 टैकल में 2 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 30 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स को 26 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जोन बी के तहत खेले गए प्रो कबड्डी 2018 के 109वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगु टाइटंस को 37-24 से बुरी तरह हरा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें