फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैम्पियनशिप: दो पदकों के साथ भारत का अभियान समाप्त, ग्रीको रोमन पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक

Sat, 27 Oct 2018 08:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Greco Roman Wrestlers
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे तीनों भारतीय पहलवानों को शनिवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इन तीनों पहलवानों में सिर्फ हरदीप ही अपने पहले बाउट में जीत दर्ज कर सके जबकि गुरप्रीत और नवीन को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

हरदीप ने 97 किग्रा भारवर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरोक्को के चोउक्रि अताफी को 8-4 से शिकस्त दी। क्वार्टरफाइनल में वह यूनान के लाओक्रातिस केसिदिस से 1-4 से हार कर पदक की दौड़ से बाहर हो गये। 

गुरप्रीत 77 किग्रा भारवर्ग के क्वालीफिकेशन दौर में कैरातबेक तुगोलवबाइव से तकनीकी दक्षता (0-9) के आधार पर हार गये। नवीन को भी क्वालीफिकेशन दौर में ही नार्वे के ओस्कर मार्विक से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम का अभियान इस चैम्पियनशिप में दो पदकों के साथ समाप्त हुआ, जिसमें बजरंग पूनिया ने रजत और पूजा ढांडा ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें