फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांट होलोवे ने 60 मीटर बाधा दौड़ में कॉलिन जैक्सन के 27 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा

Thu, 25 Feb 2021 01:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
विज्ञापन
ग्रांट होलोवे - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका के ग्रांट होलोवे ने वर्ल्ड इंडोर टूर में इनडोर 60 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैड्रिड में बुधवार को हुई इस दौड़ को होलोवे ने मात्र 7.29 सेकेंड में पूरा किया। उन्होंने कॉलिन जैक्सन के 27 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। जैक्सन ने मार्च 1994 में 7.30 सेकेंड में इसे पूरा किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के 23 वर्षीय एथलीट ग्रांट होलोवे 110 मीटर के हर्डल रन के वर्ल्ड चैम्पियन भी हैं। उन्होंने दोहा में 2019 में हुई विश्व चैंपियनशिप में 13.10 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें