रीड ने अपने करियर में 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। दिग्गज रिक चार्ल्सवर्थ के शिष्य रीड पांच वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनके सहायक रहे और 2014 में मुख्य कोच बने थे।
वह 2016 रियो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के कोच थे, लेकिन टीम के पदक नहीं जीत पाने के कारण उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। वह 2017 में अपने पूर्व क्लब एम्सटर्डम के मुख्य कोच और नीदरलैंड टीम के सहायक कोच बने थे। उन्होंने हालांकि इस महीने के शुरू में एम्सटर्डम कोच का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद उनके भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।
मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इस सप्ताह रीड की नियुक्ति को मंजूरी दे देंगे।
उन्होंने कहा, 'खेल मंत्री आम चुनावों के कारण काफी व्यस्त हैं और मंत्री से चर्चा के बाद खेल सचिव स्तर पर इस संबंध में फैसला किया जा सकता है। लेकिन हमारी तरफ से अब रीड की नियुक्ति महज एक औपचारिकता है, क्योंकि हम हमेशा इस मामले में राष्ट्रीय खेल महासंघ और साइ की सिफारिशों को स्वीकार करते हैं।'
इनपुट: भाषा